ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बीजिंग में पुतिन से मुलाकात के बाद किम जोंग उन का गिलास और फर्नीचर गार्ड्स ने किया साफ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के बाद किम के गार्ड्स उनका इस्तेमाल किया हुआ गिलास अपने साथ ले गए और उस कुर्सी-टेबल को भी अच्छी तरह साफ किया, जिस पर वे बैठे थे। रूसी पत्रकार अलेक्जेंडर युनाशेव के अनुसार, गार्ड्स ने इस तरह सफाई की कि वहां किम का कोई भी निशान न रह जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रूस या चीन की जासूसी से बचने का कदम हो सकता है, या फिर किम अपनी सेहत की जानकारी छिपाना चाहते हैं। किसी भी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट और मल-मूत्र से उसका डीएनए और स्वास्थ्य संबंधी गुप्त जानकारी हासिल की जा सकती है। कहा जाता है कि अगर किसी नेता की स्वास्थ्य रिपोर्ट बाहर आ जाए तो विपक्षी देश उसकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं। यही कारण है कि कई देशों की सुरक्षा एजेंसियां विदेश दौरों पर अपने नेताओं के फिंगरप्रिंट साफ कर देती हैं और उनका मल-मूत्र भी अपने साथ वापस ले जाती हैं।

इस मुलाकात में किम और पुतिन काफी उत्साहित दिखे। दोनों नेताओं ने साथ में चाय पी और बातचीत की। किम ने पुतिन से कहा कि वे रूस के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। पुतिन ने उत्तर कोरिया को यूक्रेन में सैनिक भेजने के लिए धन्यवाद भी दिया। कोविड-19 महामारी के बाद किम का यह पहला चीन दौरा था, जहां उन्होंने पुतिन के साथ विक्ट्री डे परेड में भी हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सुरक्षा प्रोटोकॉल केवल किम तक सीमित नहीं है। पिछले महीने अमेरिका के अलास्का में डोनाल्ड ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात के दौरान भी पुतिन के बॉडीगार्ड्स एक विशेष "पूप सूटकेस" लेकर पहुंचे थे, जिसमें पुतिन का मल-मूत्र एकत्र किया गया। कहा जाता है कि यह प्रक्रिया उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए की जाती है। हालांकि, क्रेमलिन ने हमेशा इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए खारिज किया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.