ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका का आरोप, ट्रम्प ने लगाया अतिरिक्त टैरिफ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत सस्ते दाम पर रूस से कच्चा तेल आयात कर उसे रिफाइन कर महंगे दामों पर दूसरे देशों को बेच रहा है। नवारो के अनुसार, इस प्रक्रिया से रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए धन मिल रहा है, जबकि भारतीय कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। नवारो ने कहा कि भारत अमेरिकी कंपनियों से सामान खरीदने के लिए जो पैसा खर्च करता है, उसी धन से रूस का तेल खरीद रहा है और फिर तेल कंपनियां इस सौदे से खूब फायदा उठा रही हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे हालात में भारत पर टैरिफ लगाना जरूरी है। हालांकि उन्होंने माना कि शांति की दिशा में रास्ता भारत से होकर ही निकल सकता है। नवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान नेता बताते हुए कहा कि भारत को यह विचार करना चाहिए कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था में किस तरह की भूमिका निभा रहा है। उनके अनुसार, यह कदम युद्ध को बढ़ावा देने वाला है, शांति को आगे बढ़ाने वाला नहीं।

इसी बीच ट्रम्प ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। इससे पहले जुलाई में भी अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। इसका मतलब है कि आने वाले समय में अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों के आयात पर कुल 50% टैरिफ देना पड़ेगा। मशहूर अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि भारत पर इतना भारी शुल्क लगाना अमेरिकी विदेश नीति के लिए हानिकारक साबित होगा। वहीं अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली पहले ही चेतावनी दे चुकी हैं कि अगर भारत और अमेरिका के रिश्तों में आ रही दरार को नहीं रोका गया तो यह एक गंभीर रणनीतिक गलती होगी। भारत पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुका है। रूस दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि रूस से तेल खरीदने में भारत सबसे बड़ा खरीदार नहीं है, बल्कि चीन है। उन्होंने यह भी बताया कि रूस से LNG आयात में यूरोपीय यूनियन सबसे आगे है और 2022 के बाद रूस के साथ व्यापार बढ़ाने में भी कई दक्षिणी देश भारत से ज्यादा आगे हैं। जयशंकर ने कहा कि ऐसे में भारत पर इतना अधिक टैरिफ लगाना बिल्कुल भी उचित नहीं है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.