ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पाकिस्तान की अदियाला जेल में हुई आतंकी हमले की कोशिश, यहाँ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कैद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 7, 2024

मुंबई, 07 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की अदियाला जेल में आतंकी हमले की कोशिश हुई। यह वही जेल है जहां पूर्व प्रधानमंत्री और PTI लीडर इमरान खान कैद हैं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान के 3 आतंकियों ने अटैक करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने मिलकर साजिश को नाकाम कर दिया। रावलपिंडी पुलिस के मुताबिक, CTD ने तीनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकियों के पास से कई हथियार, ग्रेनेड, IED समेत जेल का नख्शा बरामद हुआ है। पुलिस चीफ सैयद खालिद हमदानी ने बताया कि पुलिस और दूसरी एजेंसियां मिलकर जेल के आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इमरान खान के अलावा इस जेल में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी कैद हैं।

पाकिस्तान के राजनीतिक कैदियों को आमतौर पर अदियाला जेल में रखा जाता है। इमरान से पहले इस जेल में पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी, नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज समेत कई बड़े अधिकारी रह चुके हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी इमरान खान के वकील ने उनकी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। वकील नईम पंजुथा ने कहा था कि खान को स्लो पॉइजन देकर मारा जा सकता है। कुछ दिन पहले इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने भी खुद को अदियाला जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। दरअसल, बुशरा को तोशाखाना से जुड़े एक मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उन्हें इमरान के बनी गाला बंगले में हाउस अरेस्ट में रखा गया था। यहां बुशरा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए उसी जेल में भेजे जाने की अपील की थी, जहां इमरान खान कैद हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.