ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

टाइटैनिक 2 जहाज बनाने की तैयारी में ऑस्ट्रेलियाई अरबपति, साल के अंत तक शिप बिल्डर को दिया जाएगा कॉन्ट्रैक्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 13, 2024

मुंबई, 13 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्ट्रेलिया के अरबपति और पूर्व सांसद क्लाइव पालमर 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज की तर्ज पर एक क्रूज शिप बनाने की तैयारी में हैं। इस जहाज को टाइटैनिक-2 नाम दिया गया है। इसके लिए टेंडर दिए जाने का काम शुरू हो गया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के अंत तक शिप बिल्डर को कॉन्ट्रैक्ट दे दिया जाएगा। जहाज के निर्माण का काम अगले साल शुरू होगा। यह जहाज 833 फीट लंबा और 105 फीट चौड़ा होगा। जहजा में 9 डेक होंगे। इसके 835 केबिन में करीब 2345 पैसेंजर्स आ सकेंगे। इनमें से तकरीबन आधे पैसेंजर फर्स्ट क्लास में ट्रैवल करेंगे।

CNN के मुताबिक, जहाज बनाने की घोषणा के बाद क्लाइव की टीम ने 8 मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें जहाज का ले आउट और उसके कमरों की बनावट दिखाई गई है। क्लाइव ने इसके लिए 2012 में एक ब्लू स्टार लाइन नाम की कंपनी की भी शुरुआत की थी। दरअसल, टाइटैनिक जहाज बनाने वाली कंपनी का नाम व्हाइट स्टार लाइन था। उसी की तर्ज पर क्लाइव ने अपनी कंपनी का नाम तय किया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, क्रूज पर आए पैसेंजर्स को 1900 सदी की थीम पर तैयार होने के लिए कहा जाएगा। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लाइव ने पहली बार साल 2012 में टाइटैनिक जैसा दूसरा जहाज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 2018 में इसे दोबारा लॉन्च किया गया। हालांकि, ठीक एक साल बाद कोविड-19 महामारी की वजह से क्रूज में लोगों की दिलचस्पी कम हो गई। अब 6 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई अरबपति ने फिर से जहाज बनाने का प्लान जारी किया है। जहाज बनाने की घोषणा करते हुए क्लाइव ने कहा, मैं एक ऐसा टाइटैनिक बनाना चाहता हूं जिसके साथ कोई त्रासदी न हो। मुमकिन है कि टाइटैनिक-2 जहाज दुनिया में शांति लेकर आए। यह सभी देशों के बीच में शांति के जहाज के तौर पर काम करेगी। दुनिया में लाखों ऐसे लोग हैं जो टाइटैनिक जैसे जहाज पर सवार होकर इसका अनुभव लेना चाहते हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.