ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दुबई में टेकऑफ से पहले प्लेन से निकला भालू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 7, 2023

मुंबई, 7 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुबई से इराक जा रही एक एयरलाइन के टेकऑफ करने से ठीक पहले उसके कार्गो से एक भालू निकल गया। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, प्लेन के उड़ान भरने में एक घंटे की देरी हुई, जिस पर यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। हालात ऐसे हो गए थे कि खुद प्लेन के कैप्टन को यात्रियों से माफी मांगनी पड़ी। इराक के प्रधानमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इराक की एयरलाइन ने कहा है कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने भालू को बेहोश करने के लिए दुबई के अधिकारियों का पूरा सहयोग किया था। उन्हें नहीं मालूम इसके बावजूद आखिर कैसे भालू प्लेन के कार्गो से निकल गया।

इराक एयरवेज के मुताबिक भालू को दुबई से बगदाद लाया जा रहा था। एयरलाइन का कहना है कि भालू को ट्रांसपोर्ट करने के लिए उन्होंने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभी स्टैंडर्ड का पालन किया था। जब भालू प्लेन से निकला तो सभी यात्रियों को वहां से बाहर निकाल लिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग भालू को वापस कार्गो में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची। वहीं, दुबई दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। उन्होंने इस मामले में कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया। वहीं, किसी भी अधिकारी ने भालू के मालिक का नाम बताने से इनकार कर दिया। इराक में अमीर और नामी लोगों को बीच भालू पालने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों को जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों को लागू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।बगदाद की पुलिस ने नागरिकों से ऐसे मामलों की रिपोर्ट करके जानवरों को शहर की सड़कों पर खुला घूमने से रोकने में मदद मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बार इन्हें भोजन के रूप में बड़े होटल और रेस्तरां में परोसा भी दिया जाता है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.