ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

ब्रिटेन ने यात्रा के लिए सबसे खतरनाक देशों की सूचि में पाकिस्तान को किया शामिल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 12, 2024

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन ने पाकिस्तान को यात्रा के लिए सबसे खतरनाक देशों की सूचि में शामिल किया है। ब्रिटेन के फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस ने ट्रैवल ए़डवाइजरी में पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसमें सिंध, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, पाक-अफगान बॉर्डर और PoK को हाई रिस्क वाले क्षेत्र बताया गया है। लिस्ट में 8 नए देशों का नाम जोड़ा गया है, जिनमें ईरान, रूस, यूक्रेन, इजराइल, बेलारूस और फिलिस्तीन शामिल हैं। इसके साथ ही ब्लैकलिस्ट हुए कुल देशों की संख्या 24 हो गई है। इसके अलावा ब्रिटेन ने भारत को भी रेड लिस्ट में रखा है। यानी ब्रिटिश नागरिकों को जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक भारत के कुछ हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और भारत-पाक बॉर्डर का नाम शामिल है। पाकिस्तान के अलावा ब्लैकलिस्ट किए गए देशों में अफगानिस्तान, इराक, यमन, सीरिया और सोमालिया जैसे देश हैं। वहीं भारत के साथ रेड लिस्ट में मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सऊदी अरब का नाम शामिल है।

तो वहीं, मैनचेस्टर ईवनिंग न्यूज के मुताबिक, ब्रिटेन ने ट्रैवल एडवाइजरी जंग, अपराध, आतंक, गंभीर बीमारी और प्राकृतिक आपदाएं जैसे खतरों को ध्यान में रखकर जारी की है। इससे पहले पिछले साल जुलाई में भी UK ने पाकिस्तान को लेकर ट्रैवल गाइडलाइन अपडेट की थी। पाकिस्तान में आतंक के खतरे को देखते हुए ब्रिटिश नागरिकों को वहां न जाने की सलाह दी गई थी। एडवाइजरी में कहा गया था, पाकिस्तान में आतंकी हमला होने की आशंका बहुत ज्यादा है। इसके अलावा वहां किडनैपिंग और सांप्रदायिक हिंसा का भी खतरा है। इस एडवाइजरी में इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर और कराची को रेड अलर्ट वाले शहर बताया गया था। इसके अलावा ब्रिटिश नागरिकों को मोहमंद, खैबर, कुर्रम, नॉर्थ और साउथ वजीरिस्तान में न जाने की सलाह दी गई थी। ब्रिटेन ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान में पश्चिमी लोगों को सीधा टारगेट किए जा सकता है। ऐसे में वे हर तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ से बचने की कोशिश करें।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.