ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

ब्रिटिश इनफ्लुएंसर ने कहा, PM बना तो भारत पर परमाणु हमला करूंगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 23, 2024

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन के एक इनफ्लुएंसर माइल्स रूटलेज ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत पर परमाणु हमला करने की धमकी दी। माइल्स ने ये पोस्ट ​​​​​​बुधवार (21 अगस्त) को एक्स पर किया था। हालांकि माइल्स का ये पोस्ट मजाकिया था। माइल्स ने लिखा कि मैं छोटी सी गलती पर भी, भारत सहित कई देशों पर परमाणु हमला कर दूंगा, लेकिन बाद में, माइल्स ने वह पोस्ट डिलीट कर दी। उसकी ऐसी पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोगों में आक्रोश फैल गया, कई लोगों ने माइल्स की पोस्ट का विरोध करते हुए कमेंट किए। ऐसे ही एक कमेंट का जवाब देते हुए, माइल्स ने लिखा कि मुझे भारत पसंद नहीं है। इसके अलावा उसने नस्लीय टिप्पणियां भी की। साथ ही, एक अन्य पोस्ट में माइल्स ने लिखा कि जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनूंगा, तो मैं ब्रिटिश मामलों में दखल करने वाले किसी भी देश को चेतावनी देने के लिए, परमाणु हमले शुरू कर दूंगा। मैं बड़ी घटनाओं की बात नहीं कर रहा हूं, छोटी गलती पर भी मैं पूरे देश को तबाह कर दूंगा।

आपको बता दें, माइल्स रूटलेज 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के दौरान, वहां फंस गया था। वह ब्रिटिश सरकार की चेतावनी के बाद भी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले को देखने के लिए गया था। इसके बाद माइल्स वहां फंस गया था। उसने एक घर में शरण ली। जहां से ब्रिटिश सेना ने उसे बुर्का पहनी महिला के वेश में निकाला। इस घटना के बाद माइल्स डेंजरस ट्यूरिस्ट के नाम से फेमस हो गया था। माइल्स ने दिसंबर 2022 में एंटलोप हिल के साथ ‘द फॉल ऑफ अफगानिस्तान’ नाम की एक किताब भी लिखी है। माइल्स कजाकिस्तान, युगांडा, केन्या, दक्षिण सूडान, यूक्रेन और ब्राजील सहित कई जगहों की यात्रा कर चुका है। कई बार उसे गलत तरह से सीमा पार करने और कई अन्य वजहों से जेल में भी जाना पड़ा है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.