ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ब्रिटिश PM सुनक ने कहा, खालिस्तानियों की हिंसा, कट्टरता बर्दाश्त नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 8, 2023

मुंबई, 8 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक G20 समिट में शिरकत के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ पत्नी अक्षता मूर्ति भी आई हैं।दिल्ली पहुंचने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ब्रिटिश PM ने कहा, G20 भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। उम्मीद है कि दो दिन की समिट के दौरान कई मुद्दों पर विचार होगा और बड़े फैसले लिए जाएंगे। सुनक ने ब्रिटेन में खालिस्तान से जुड़े एक सवाल पर विस्तार से जवाब देते हुए कहा, यह बहुत अहम मुद्दा है। मैं बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि कट्टरता या हिंसा, फिर वो चाहे किसी भी रूप में हो, ब्रिटेन में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए हम इस मुद्दे पर भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। खास तौर पर PKE (प्रो खालिस्तान एक्सट्रीमिज्म) के मसले पर।

तो वहीं, सुनक ने यह भी कहा, हाल ही में हमारे सिक्योरिटी मिनिस्टर ने भारत का दौरा किया था और तब इस बारे में उन्होंने बातचीत की थी। हमने कुछ वर्किंग ग्रुप्स बनाए हैं और ये इंटेलिजेंस और इन्फॉर्मेशन शेयरिंग कर रहे हैं। इसी तरह से काम करते हम इस तरह की हिंसका कट्टरता पर काबू पा सकते हैं। ये तय है कि ब्रिटेन में इस तरह की हिंसा और कट्टरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सुनक ने रूस और यूक्रेन जंग पर भी कहा, जहां तक रूस और यूक्रेन की जंग का सवाल है तो एक बात का जिक्र मैं जरूर करना चाहूंगा और वो ये कि रूस की तरफ से थोपी गई इस जंग का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है। सुनक ने आगे कहा, हाल ही में रूस ने ग्लोबल ग्रेन डील से किनारा कर लिया। इससे दुनिया में फूड प्रोडक्ट्स की कीमतें बेतहाशा बढ़ गईं। हर चीज आपके सामने है। इससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करके बहुत बड़ी गलती की है। मैं लोगों को यही बताना चाहता हूं कि इस जंग का उन पर क्या असर हो रहा है और होगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.