ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ग्वाटेमाला में बस हादसा, 55 की मौत, 20 मीटर गहरे नाले में गिरी बस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 11, 2025

मुंबई, 11 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मध्य अमेरिका में स्थित ग्वाटेमाला देश की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में सोमवार को एक बस पुल से नीचे गिर गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस हादसे में 55 लोगों की मौत हो गई। यात्रियों से भरी यह बस सैन अगस्टिन अकासागुस्तलान शहर से राजधानी जा रही थी। फायर बिग्रेड के एक अधिकारी एडविन विलाग्रान ने बताया कि हादसे से पहले कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं, इसके बाद बस करीब 20 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद आधी बस नाले में डूब गई, इस वजह से लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त बस में लगभग 70 लोग सवार थे। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए सेना और डिजास्टर एजेंसी को तैनात किया।

ग्वाटेमाला के संचार मंत्री मिगुएल एंजेल डियाज का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बस 30 साल पुरानी थी, लेकिन उसका वर्किंग लाइसेंस अभी एक्सपायर नहीं हुआ था। राष्ट्रपति अरेवालो ने सोशल मीडिया पर कहा, मैं उन सभी पीड़ितों के परिवारों के साथ से खड़ा हूं, जो आज दिल दहला देने वाली खबर सुनकर जागे हैं। उनका दर्द मेरा दर्द है। वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया था। इसके बाद बस कई गाड़ियों से टकराते हुए रेलिंग तोड़कर पुल से गिर गई। रेस्क्यू का काम अभी जारी है। हादसे के वजहों की जांच शुरू कर दी गई है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.