ताजा खबर
रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||   

चीन ने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई, घटती जनसंख्या के चलते लिया फैसला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

मुंबई, 13 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन ने कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का फैसला किया है। चीन का ये फैसला देश की घटती आबादी और कर्मचारियों की बढ़ती उम्र के मद्देनजर आया है। चीन फिलहाल दुनिया की सबसे युवा कर्मचारियों वाली अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल है। चीन की नई रिटायरमेंट पॉलिसी अगले साल 1 जनवरी से लागू होगी। इस पॉलिसी के तहत पुरुषों के लिए रिटायरमेंट की उम्र को 60 साल से बढ़ाकर 63 साल किया गया है। ऑफिस वर्क करने वाली महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र को 55 साल से बढ़कर 58 साल होगी। वहीं फैक्ट्री, कंस्ट्रक्शन या माइनिंग जैसे काम करने वाली महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र को 50 साल से बढ़ाकर 55 साल किया गया है। ये पॉलिसी अगले 15 साल तक लागू रहेगी।

तो वहीं, चीन में जीवन प्रत्याशा (अधिक समय तक जीना) अब अमेरिका से भी अधिक हो चुकी है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में जीवन प्रत्याशा 78 साल हो चुकी है। साल 1949 में कम्युनिस्ट क्रांति के समय ये सिर्फ 36 साल थी। अमेरिका में जीवन प्रत्याशा 76 साल है। चीन पेंशन विकास रिपोर्ट में कहा गया है क‍ि रिटायरमेंट की उम्र कम से कम 65 साल की जानी चाह‍िए। पुरुषों और मह‍िलाओं के ल‍िए यह एक समान होनी चाह‍िए। वहीँ, BBC की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में पेंशन लेने वाली आबादी 30 करोड़ के पार चली गई है। इस वजह से सरकार को ज्यादा पेंशन देना पड़ रहा है। सरकार की सोच है क‍ि ये पैसा लोगों को वेतन के रूप में दिया जाए, ताक‍ि इसके बदले काम भी लिया जा सके। देश में आराम वाली नौकरी कम है और देर से रिटायर होने का मतलब ये है कि उन्हें पेंशन मिलने में देरी होगी, अधिकतर लोग ठीक से अपना बुढापा काट नहीं पाएंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.