ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

साउथ अफ्रीका जाएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 18, 2023

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते जोहान्सबर्ग में होने वाले ब्रिक्स देशों के समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक जिनपिंग साउथ अफ्रीका की राजकीय यात्रा भी करेंगे। ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ऐसे में समिट के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग तय मानी जा रही है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुवा चुनयिंग ने कहा कि शी जिनपिंग अपनी 21 से 24 अगस्त की यात्रा पर साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चीन ब्रिक्स संगठन का अहम सदस्य है। चीन के अलावा इस समूह में भारत, रूस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका भी शामिल हैं। इस समूह का उद्देश्य दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों को साथ लाना है।

वहीं, साउथ अफ्रीकी अधिकारियों के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका नहीं जाएंगे। पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने अरेस्ट वारेंट जारी किया है। पुतिन इस समिट में व्यक्तिगत तौर पर शामिल न होने वाले एकमात्र नेता होंगे। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पुतिन की छवि पर असर पड़ सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस समिट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने का फैसला किया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.