ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

हुआ चुनयिंग का हो गया प्रमोशन, बानी चीन की वाइस फॉरेंन मिनिस्टर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 27, 2024

मुंबई, 27 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन हुआ चुनयिंग का प्रमोशन हो गया है। वह अब वाइस फॉरेंन मिनिस्टर बन गई हैं। चीन के विदेश मंत्रालय में 5 वाइस मिनिस्टर होते हैं। चुनयिंग इनमें से एक हैं और एकलौती महिला हैं। वो 2012 से विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन थीं। हांगकांग के मीडिया हाउस 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक, अमेरिका के खिलाफ अपने आक्रामक रवैये के चलते चुनयिंग को अमेरिका विरोधी कहा जाता है। हुआ चीन की वुल्फ वारियर कूटनीति को सपोर्ट करती हैं और इसे आगे बढ़ा रही हैं। हुआ चुनयिंग चीन की वुल्फ वॉरियर राजनयिकों की नई पीढ़ी से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे चीनी राजनयिक चीन के बचाव के लिए उग्र और बेअदब तरीका अपनाते हैं और कई बार तो बेबुनियाद साजिश रचने का आरोप लगाते हैं। वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी शब्द का इस्तेमाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2019 में चीन के लिए बढ़ती अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच किया था। इस दौरान चीन का अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध और हांगकांग में विरोध प्रदर्शन चरम पर था।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीनी राजनयिकों के आक्रामक नजरिए के कारण उन्हें वुल्फ वॉरियर कहा जा रहा है। यह नाम चीन की फिल्मों से लिया गया। वुल्फ वॉरियर और वुल्फ वॉरियर-2 चीन की बेहद पॉपुलर फिल्में हैं। इनमें चीन की एलीट स्पेशल फोर्स अमेरिकी नेतृत्व वाले भाड़े के सैनिकों और दूसरे लोगों से टक्कर लेती है। इसमें चीनी स्पेशल फोर्स के लोग हिंसक और कट्टरता की हद तक राष्ट्रवादी दिखाई देते हैं। स्पेशल फोर्स के लोग चीनी खासियतों से भरे रैम्बो हैं। एक प्रोमोशनल पोस्टर में मुख्य किरदार अपनी मिडिल फिंगर को उठाते हुए कहता है, जो चीन को नुकसान पहुंचाएगा, वह चाहे कितना भी दूर क्यों नहीं हो, नष्ट कर दिया जाएगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.