ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी को भी उसी जेल में भेजा जाएगा, जिसमें कैद है इमरान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 8, 2024

मुंबई, 08 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को उसी जेल में रखा जाएगा, जिसमें इमरान कैद हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बुशरा की याचिका पर उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। बुशरा बीबी अभी अपने बनीगाला वाले घर मे कैद है। उनकी गिरफ्तारी के बाद इसे अस्थायी जेल बना दिया गया था। बुशरा गिरफ्तारी के बाद से ही खुद को अदियाला जेल शिफ्ट करने की मांग कर रही थी। उनका कहना था कि उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मियांगुल हसन औरंगजेब ने पिछले हफ्ते याचिका पर सुनवाई पूरी की थी और फैसला सुरक्षित रखा था। बुशरा को आदियाला जेल भेजते ही उनके घर बनीगाला में बनी टेम्परेरी उप जेल को खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुशरा को अदियाला जेल कब भेजा जाएगा।

तो वहीं, इमरान खान कई बार दावा कर चुके हैं कि बुशरा को मारने की कोशिश की जा रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने सेना पर बुशरा बीबी को टॉयलट क्लीनर देने का आरोप लगाया था। इसके पहले अप्रैल महीने की शुरुआत में भी इमरान ने दावा किया था कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जहर दिया गया है। इमरान ने यह आरोप जेल में बनी अस्थायी अदालत में सुनवाई के दौरान लगाए थे। खान ने ये भी कहा था कि अगर बुशरा को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे। आपको बता दें, इस्लामाबाद की कोर्ट ने तोशाखाना मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को 14 साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने दोनों की सजा को निलंबित कर दिया। लेकिन बुशरा बीबी को गैर इस्लामिक विवाह मामले में फिर से हिरासत में ले लिया गया। जबकि इमरान खान को अन्य मामलों में जेल में बंद कर दिया गया था। इस फैसले को बुशरा बीबी और इमरान खान की जीत के रूप में देखा जा रहा है। जिन्होंने पाकिस्तान के उच्च अदालतों में अपने खिलाफ विभिन्न मामलों को चुनौती दी है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.