ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

कनाडा में PM की रेस में भारतवंशी रूबी ढल्ला, ऑपरेशन ब्लूस्टार पर इंदिरा गांधी को चिट्ठी लिखी थी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 28, 2025

मुंबई, 28 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कनाडा के प्रधानमंत्री बनने की रेस में अब भारतीय मूल की रूबी ढल्ला भी शामिल हो गई हैं। रूबी ने 22 जनवरी को जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने के लिए आधिकारिक तौर पर दावेदारी पेश की थी। लिबरल पार्टी ने सोमवार को उन्हें चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी। अगर रूबी ढल्ला, जस्टिन ट्रूडो की जगह चुनी जाती हैं तो वह वह कनाडा की पहली अश्वेत महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी। रूबी ने मंगलवार को घोषणा कर कहा कि अगर वह चुनी गईं तो अवैध अप्रवासियों को देश से निकाल बाहर करेंगी। रूबी ढल्ला तीन बार की सांसद, बिजनेसवुमन और एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्होंने शुरुआती दिनों में मॉडलिंग भी की है। वह जब सिर्फ 10 साल थीं तो उन्होंने साल 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार और पंजाब के हालात को लेकर भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। इंदिरा गांधी ने इस चिट्ठी का जवाब भी दिया। उन्होंने इस चिट्ठी का जिक्र एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया और रूबी को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। हालांकि इसके कुछ समय बाद ही इंदिरा की उनके अंगरक्षकों ने गोलीमार हत्या कर दी थी।

लिबरल पार्टी से PM उम्मीदवार की मंजूरी मिलने के बाद ढल्ला ने कहा, मैं कनाडा के लोगों के लिए खड़े होने और कनाडा के लिए लड़ने के लिए उत्सुक हूं। एक नेता के रूप में मैं पार्टी को वापस पार्टी सदस्यों के हाथों में लेकर आऊंगी और कनाडाई लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के साथ सबके साथ खड़ी रहूंगी। उन्होंने X पर कहा, कनाडा में 5 लाख से ज्यादा अवैध अप्रवासी रह रहे हैं। यह बिल्कुल सही नहीं है। अप्रवासी के बेटी होने की वजह से मुझे पता है कि उनका देश के विकास में क्या योगदान है। लेकिन हमें देश में अवैध अप्रवासियों के आने और मानव तस्करी पर रोक लगाने की जरूरत है। मैं आपसे वादा करती हूं कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर मैं अवैध अप्रवासियों को चुन-चुनकर उनके देश भेजूंगी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.