ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

इजराइल ने गाजा के राफा को घेरा, रक्षा मंत्री ने कहा, इस पर करेंगे कंट्रोल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 12, 2025

मुंबई, 12 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइली सेना ने राफा का बाकी गाजा से संपर्क काट दिया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने मोराग कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया है, जिससे राफा का गाजा पट्टी से संपर्क टूट गया है। मोराग कॉरिडोर दक्षिणी गाजा में एक रास्ता है जो उसे गाजा पट्टी से अलग करता है। काट्ज ने गाजा के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि यह हमास को भगाने और सभी बंधकों को रिहा कर जंग को खत्म करने का आखिरी मौका है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये सब गाजा के दूसरे इलाके में भी होना शुरू हो जाएगा। काट्ज ने कहा कि राफा को अब ‘इजराइली सिक्योरिटी जोन’ में बदल दिया गया है। इजराइली सिक्योरिटी जोन का मतलब मतलब उन जगहों से है, जिन्हें इजराइल अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी मानता है और उन्हें कंट्रोल करता है। राफा क्रॉसिंग, फिलाडेल्फी कॉरिडोर, वेस्ट बैंक के कुछ इलाके और गोलान हाइट्स इजराइली सुरक्षा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इन इलाकों पर सेना के जरिए कंट्रोल किया जाता है। इजराइल काट्ज ने कहा कि नेत्जारिम कॉरिडोर जो गाजा को दो भागों में बांटती है, उसका भी विस्तार किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में जब सीजफायर को लेकर डील हुई थी तब इजराइल ने नेत्जारिम कॉरिडोर छोड़ दिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद इजराइल ने जंग फिर से शुरू कर दी और फिर से इस कॉरिडोर को अपने कब्जे में ले लिया।

काट्ज ने कहा कि जो भी लोग गाजा से छोड़ना चाहते हैं उन्हें आसानी से रास्ता दिया जाएगा। उन्होंने फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाने की प्लान का जिक्र किया। ट्रम्प ने फरवरी में गाजा को कंट्रोल में लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और यहां रिसॉर्ट सिटी बनाई जाएगी। यह वेस्ट एशिया के लिए रोजगार और टूरिज्म का सेंटर बनेगा। इस बीच इजराइली सेना ने खान यूनिस में रहने वाले लोगों को इलाका छोड़ने का आदेश दे दिया है। IDF के अरब भाषा के प्रवक्ता ने कहा कि इजराइल इस इलाके में घातक हमले शुरू करने जा रहा है। लोगों को सलाह दी जाती है कि हमला शुरू होने से पहले वे अपने घर छोड़ दें और गाजा के पश्चिम अल-मवासी इलाके में चले जाए। राफा दक्षिणी गाजा में है और मिस्र की सीमा पर है। इजराइल ने 6 मई 2024 को राफा में सैन्य अभियान शुरू किया था। इस दौरान इजराइली सेना ने राफा क्रॉसिंग पर कब्जा कर लिया था। तब इजराइल ने कहा था कि वह हथियारों की तस्करी रोकने के लिए ऐसा कर रहा है। इजराइल के एक्शन की वजह से तब 14 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों को अपनी जगह छोड़नी पड़ी थी। इजराइली सेना ने सिर्फ 2 महीने में राफा के 44% इमारतों को बर्बाद कर दिया था। 17 अक्टूबर को हमास नेता याह्या सिनवार को इजराइली सेना ने राफा में ही मारा था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.