ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

साउथ अफ्रीका में पहली बार बनेगी गठबंधन सरकार, बहुमत पाने से चूकी मंडेला की पार्टी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 1, 2024

मुंबई, 01 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। साउथ अफ्रीका में 29 मई को आम चुनाव हुए थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अब तक 99.50% वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को सबसे अधिक 40.21% वोट हासिल हुआ है, लेकिन वह सरकार बनाने के लिए जरूरी 50% वोट हासिल नहीं कर पाई। 30 साल में पहली बार ऐसा हो हुआ है कि अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) को बहुमत नहीं मिला है। वहीं, सैक्स सकैंडल और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सत्ता गंवाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की पार्टी तीसरे नंबर पर रही है। उन्हें 14.61% वोट मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। जैकब जुमा ने कई इलाकों में ANC के वोट में सेंधमारी की है। इसी के चलते ANC बहुमत हासिल करने से चूक गई। दरअसल, 2018 में ANC से निकाले जाने के बाद जुमा ने 2019 में अपनी अलग पार्टी MK बनाई थी।

आपको बता दें, मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक अलायंस (DA) को 21.79% वोट मिला है। वाम विचारधारा वाली पार्टी EFF को अब तक 9.48% वोट मिला है। दक्षिण अफ्रीका में इस बार सबसे अधिक 70 पार्टियां मैदान में उतरी थीं। देश में करीब 2.78 करोड़ वोटर हैं। साउथ अफ्रीका की संसद में 400 सीटें हैं। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 201 सीटें चाहिए। अगर सरकार चला रही ANC को चुनाव के बाद बहुमत नहीं मिल पाता है तो राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को दूसरे सहयोगी दलों का समर्थन हासिल करना होगा। ऐसी स्थिति में पहली बार देश में गठबंधन की सरकार बन सकती है। जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में लगभग 18 फीसदी वोटिंग शेयर का नुकसान झेलने वाली पार्टी ANC के पास अब सिर्फ 2 विकल्प रह गए हैं। या तो वह भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निकाल चुके जैकब जुमा के साथ समझौता कर ले या फिर वो अतिवामपंथी पार्टी EFF के साथ मिलकर सरकार बनाए।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.