ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

SCO समिट के लिए कजाकिस्तान नहीं जाएंगे मोदी, इसमें जिनपिंग और शहबाज के पहुंचने की उम्मीद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 23, 2024

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने कजाकिस्तान में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने 3-4 जुलाई को होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए अस्ताना नहीं जाने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने पहले ये कंफर्म किया था कि वो SCO सिक्योरिटी समिट के लिए कजाकिस्तान जाएंगे। इसके चलते उनकी एडवांस सिक्योरिटी टीम ने अस्ताना जाकर वहां सुरक्षा का जायजा भी लिया था।

दरअसल, SCO मध्य एशिया में शांति और सभी देशों के बीच सहयोग बनाए रखने के लिए बनाया गया संगठन है। पाकिस्तान, चीन रूस भी इसके मेंबर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन, जिनपिंग और शहबाज शरीफ इस समिट में पहुंचेंगे। ऐसे में मोदी के शामिल नहीं होने से भारत पर कई तरह के सवाल खड़े होंगे। हालांकि, जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से SCO में मोदी की उपस्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जयसवाल ने सिर्फ इतना कहा कि इसे लेकर कुछ फाइनल नहीं किया गया है। वहीं, द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी ने SCO में शामिल नहीं होने का फैसला आगामी संसद सत्र के चलते लिया है। जो 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव और दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के अलावा, माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 2 से 4 जुलाई के बीच लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.