ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण हुई 315 से ज्यादा लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 12, 2024

मुंबई, 12 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफगानिस्तान में दो हफ्तों से हो रही भारी बारिश के कारण 315 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। तालिबानी अधिकारियों का कहना है कि अभी भी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अमेरिकी मीडिया CNN के मुताबिक, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने 12 मई को बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान बदख्शां, घोर, बगलान और हेरात में हुआ है। भारी बारिश के कारण 1600 लोग घायल हैं और 2000 से ज्यादा घर बह चुके हैं। WFP ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अचानक आई बाढ़ ने अफगानिस्तान को तबाह कर दिया। बगलान में सबसे ज्यादा मौत हुई है। बगलान में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। अधिकारियों का कहना बगलान को जाने वाली सड़क बह चुकी, जिससे वहां राहत पहुंचाने में देरी हो रही है। वहां से लोगों को निकालने के लिए सेना भेजी गई है।

तो वहीं, तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बगलान में लोगों को निकालने के लिए वायुसेना को लगाया गया है। इस बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बिना देर करे मदद करने को कहा है। तालिबान के मुताबिक, अगर संगठनों ने मदद नहीं की तो हजारों लोग मर जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति (IRC) के मुताबिक, अफगानिस्तान के ज्यादातर राज्यों में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। इमरजेंसी की अलग-अलग टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हैं। IRC के निदेशक सलमा बेन आइसा ने बताया कि इस बाढ़ से मानवीय संकट आ गया है। अफगानिस्तान के लोग पहले इस साल की शुरुआत में आए भूकंप की मार झेल रहे थे। लेकिन, अब बाढ़ ने उनको और ज्यादा गरीबी में धकेल दिया है। अफगानिस्तान के कई राज्यों में दो हफ्ते से बिजली नहीं है। लोगों के पास एक वक्त के खाने के लिए लेकर संसाधन नहीं है। पिछले महीने ही अफगानिस्तान के हेलमंद और काजाकी जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण घर ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.