ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मस्क ने मोदी को स्पेसशिप का कवच दिया, मोदी ने मैक्रों की पत्नी को किया आइना गिफ्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, February 14, 2025

मुंबई, 14 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। फ्रांस और अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी को कई गिफ्ट मिले और उन्होंने भी कई गिफ्ट दिए।अमेरिकी बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने मोदी को स्पेसएक्स की स्टारशिप फ्लाइट टेस्ट 5 का हीट शील्ड यानी कवच से बना मोमेंटो दिया। ये कवच अंतरिक्षयान को भीषण तापमान से बचाता है। मोदी ने मस्क के बच्चों को रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून, द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन और विष्णु शर्मा की पंचतंत्र किताब उपहार में दी। वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प ने पीएम मोदी को एक किताब अवर जर्नी टुगेदर गिफ्ट की। 320 पन्नों की इस किताब में '2019 में हुए हाउडी मोदी' और 2020 में हुए नमस्ते ट्रम्प प्रोग्राम की तस्वीरें हैं।

आपको बता दें, इलॉन मस्क ने पीएम मोदी को हीट शील्ड टाइल मोमेंटो दिया। इस टाइल का इस्तेमाल 13 अक्टूबर 2024 को मस्क की स्टारशिप की फ्लाइट के 5वीं उड़ान में किया गया था। हीट शील्ड टाइलें अंतरिक्षयान को भीषण गर्मी से बचाती है। इनका इस्तेमाल घरों, वाहनों और अंतरिक्षयान में किया जाता है। पीएम मोदी ने इलॉन मस्क के बच्चों को तीन किताबें उपहार में दीं। इसमें एक किताब विष्णु शर्मा की पंचतंत्र की कहानियों की है। बाकी दो किताब रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून और द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन है। 320 पन्नों की इस किताब में 'हाउडी मोदी' (2019) और 'नमस्ते ट्रम्प' (2020) प्रोग्राम की तस्वीरें हैं। ट्रम्प ने इस किताब पर मैसेज भी लिखा- मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, यू आर ग्रेट। इस किताब की ऑनलाइन कीमत 6000 रुपए से 6873 रुपए तक है। जेडी वेंस के बेटे इवान को भारतीय मधुबनी लोक चित्रकला वाली एक पहेली भेंट की थी। यह चित्रकला पहेली बिहार के मिथिला और मधुबनी इलाके में काफी प्रसिद्ध हैं। पीएम ने जेडी वेंस के दूसरे बेटे विवेक को लकड़ी का रेलवे खिलौना सेट तोहफे में दिया। यह रेलवे सेट पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक रंगों से इसे रंगा गया है। जेडी वेंस की बेटी मिराबेल रोज वेंस को लकड़ी का एल्फाबेट दिया। फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों को राजस्थान में हाथ से उकेरा चांदी का टेबल मिरर गिफ्ट किया। यह हैंड-इंजीनियर टेबल मिरर उत्कृष्ट शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को छत्तीसगढ़ का डोकरा आर्टवर्क गिफ्ट में दिया। इसमें जड़ाऊ पत्थरों पर संगीतकारों को दर्शाया गया है। इसे वैक्स तकनीक से बनाया गया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.