ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

नेपाली धर्मगुरु नाबालिग साध्वी से रेप करने के आरोप में दोषी करार, हो सकती है 12 साल की जेल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 26, 2024

मुंबई, 26 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाली धर्मगुरु राम बहादुर बोमजन 15 साल की साध्वी के साथ रेप करने के आरोप में दोषी पाया गया है। ब्रिटिश मीडिया इंडिपेंडेंट के मुताबिक बुद्ध बॉय के नाम से मशहूर 33 साल के राम बहादुर को इस साल जनवरी में यौन उत्पीड़न के साथ-साथ 4 लोगों की किडनैपिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। सरलाही कोर्ट ने उसे नाबालिग के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया और अब मामले में 1 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, राम बहादुर को कम से कम 12 साल की जेल हो सकती है।

वहीं, द काठमांडू पोस्ट ने पुलिस की चार्जशीट के हवाले से लिखा कि राम बहादुर ने 2016 में 15 साल की साध्वी को अपने कमरे में बुलाया था और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने साध्वी को धमकी भी दी थी कि वो इस बारे में किसी को न बताए। इस साल जनवरी में राम बहादुर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 30 मिलियन नेपाली रुपए (भारतीय करेंसी में करीब 2 करोड़ रुपए) जब्त किए थे। इसके अलावा 16 देशों की करेंसी भी मिली थी। राम बहादुर के भक्तों के मुताबिक उसने काफी कम उम्र में तपस्या शुरू कर दी थी। वह बिना पानी, भोजन, नींद के साधना करता था। इसलिए उसे 'बुद्ध बॉय' के नाम से भी बुलाया जाने लगा।

पुलिस का कहना है कि बोमजन पर भक्तों और साध्वियों का शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वह भक्तों और साध्वियों के साथ मारपीट करता था।' जब बोमजन से इस बारे में पूछा गया को उसने कहा, भक्त और साध्वियां तपस्या के दौरान मुझे परेशान करती थीं, इसलिए मैं उनके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने कहा कि 2010 में बोमजन के खिलाफ मारपीट की दर्जनों शिकायतें दर्ज की गई थीं। कुछ लोगों के लापता होने के पीछे भी उसका हाथ बताया गया था। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। अथॉरिटीज को नहीं पता था कि वो कहां है। सालों की तलाश के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.