ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

PAK के परमाणु ठिकाने के पास ब्लास्ट की खबर, इलाके में मची अफरा तफरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 6, 2023

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की डेरा गाजी खान न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास एक बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सर्कुलेट हो रहे हैं। इनमें दावा किया गया है कि धमाके की आवाज 30 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। हालांकि, वहां के डिप्टी कमिश्नर DG खान ने बताया है कि न्यूक्लियर फैसिलिटी में धमाके की खबरें झूठी हैं। साउंड बैरियर टूटने की वजह से तेज आवाज हुई थी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में कहा जा रहा है कि यह धमाका शाहीन मिसाइल की टेस्टिंग के दौरान हुआ।

आपको बता दें, जब किसी चीज की रफ्तार आवाज की रफ्तार से ज्यादा होती है तो उसको सुपरसोनिक रफ्तार कहते हैं। स्पेस में ध्वनि की रफ्तार 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है। जब कोई चीज 332 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से भी ज्यादा रफ्तार से चलती है तो उसको ही सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है। जब विमान ध्वनि की रफ्तार से तेज चलता है तो यह सोनिक बूम पैदा करता है। इसे ही साउंड बैरियर तोड़ना कहते हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.