ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपना मन बहलाने के लिए चलाते है प्लेजर स्क्वॉड ग्रुप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 1, 2024

मुंबई, 01 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपना मन बहलाने के लिए प्लेजर स्क्वॉड नाम का ग्रुप चलाते हैं। इस ग्रुप का काम तानाशाह किम जोंग उन और उसके सहयोगियों का एंटरटेनमेंट करना होता है। हाल ही नॉर्थ कोरिया से भागी महिला योनमी पार्क ने ब्रिटिश मीडिया डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में इस स्क्वॉड का खुलासा किया है। योनमी ने बताया है कि तानाशाह किम जोंग के प्लेजर स्क्वॉड के लिए हर साल 25 कुंवारी लड़कियों का चयन होता है। इन महिलाओं को लुक्स और सरकार के प्रति निष्ठा के आधार पर चुना जाता है। पार्क ने बताया कि उन्हें भी दो बार इस स्क्वॉड के लिए चुना गया था, लेकिन फैमिली स्टेटस के कारण वे इस ग्रुप में शामिल नहीं हो पाई। किम की इस स्क्वॉड को चुनने के लिए सरकारी अधिकारी देशभर की स्कूलों के क्लासरूम और यार्ड्स में घूमते हैं। वे ऐसा इसलिए करते है ताकि उनसे कोई सुंदर लड़की छूट न जाएं। एक बार जब उन्हें महिलाएं मिल जाती है तो वे लड़की के फैमिली बैकग्राउंड चेक करते हैं। वे ऐसी लड़कियों को इस स्क्वॉड में शामिल नहीं करते हैं, जिनके परिवार का कोई नॉर्थ कोरिया से भाग गया हो, या जिसके साउथ कोरिया में रिश्तेदार हैं।

तो वहीं, योनमी ने बताया कि पहले स्टेज में लड़कियों को चुनने के बाद उनका मेडिकल चेकअप किया जाता है। अगर लड़कियों के शरीर पर दब्बे, तिल जैसी खामियां होती हैं तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता है। इतनी चेकिंग के बाद सिर्फ कुछ चुनिंदा लड़कियां बचती हैं, जिन्हें राजधानी प्योंगयांग भेजा जाता है। एक बार अगर इस स्क्वॉड के लिए किसी लड़की को चुन लिया जाता है, तो उनका मकसद सिर्फ तानाशाह और उनके अधिकारियों को खुश करना होता है। रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत पू्र्व कोरियाई तानाशाह किम जोंग इल का मानना था कि कुंवारी लड़कियों के साथ संबंध बनाने से व्यक्ति ज्यादा सालों तक जीता है। 2011 में 70 वर्ष की उम्र में किम जोंग इल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस स्क्वॉड को भी बनाने का आइडिया किम जोंग इल का था। उन्होंने इस स्क्वॉड को 1970 में शुरू किया था। किम जोंग इल का मानना था कि अगर वे कुछ सुंदर लड़कियों को उनके पिता के साथ रखेंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। इसलिए उन्होंने नॉर्थ कोरिया की कई लड़कियों को चुना और किम सुंग के रिसॉर्ट में रखा। किम सुंग अपने बेटे से इतने खुश हुए कि उन्होंने उसे अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.