ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||   

पाकिस्तान ने अपने न्यूक्लियर वेपन्स को किया मॉडर्नाइज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 16, 2024

मुंबई, 16 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी खुफिया अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया की आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा है। क्रूस के मुताबिक, पिछले साल भारत के साथ बढ़ते विवाद के बीच पाकिस्तान ने अपने न्यूक्लियर वेपन्स को मॉडर्नाइज किया। उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तान ने अपने न्यूक्लियर मैटिरियल और उसके कमांड और कंट्रोल की सिक्योरिटी को भी बढ़ाया है। अक्टूबर 2023 में, पाकिस्तान ने मध्यम दूरी की अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था, जिसकी रेंज 2200 किलोमीटर थी। अभी कुछ दिन पहले ही एक सीनियर परमाणु वैज्ञानिक और लेफ्टिनेंट जनरल किदवई ने भारत को धमकी दी थी। उन्होंने इस्लामाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि पाकिस्तान का परमाणू कार्यक्रम भारत पर केन्द्रित है।

पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियार मॉडर्नाइज करने की जानकारी उस वक्त आई है, जब पाकिस्तान की नई बनी सरकार ने IMF से एक और बेल आउट पैकेज की मांग की है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब अभी वॉशिंगटन में हैं। वो यहां अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से नए लोन पैकेज पर बात कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के न्यूक्लियर वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि पाकिस्तान के पास फिलहाल 170 परमाणु हथियार हैं। जो 2025 तक 200 के पार जा सकते हैं। रिपोर्ट को '2023 पाकिस्तान न्यूक्लियर हैंडबुक' नाम दिया गया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.