ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

अबु धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले PM मोदी, न्यूक्लियर पॉवर और गैस सप्लाई समेत हुए 5 अहम समझौते, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 9, 2024

मुंबई, 9 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत के दौरे पर आए अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने परमाणु ऊर्जा, तेल और फूड पार्क को लेकर समझौतों पर दस्तखत किए। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने UAE पर राज करने वाले घराने की नई पीढ़ी से आधिकारिक तौर पर संबंध स्थापित किया है। क्राउन प्रिंस कल मुंबई जाएंगे। जहां वे दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स की मुलाकात में शामिल होंगे। एक समझौता गुजरात सरकार और अबु धाबी की कंपनी के बीच हुआ है। इसके तहत भारत में कई फूड पार्क बनाए जाएंगे। वहीं, बाराकाह में UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट के ऑपरेशन और मेंटनेंस को लेकर भी भारत के साथ समझौता हुआ है। भारत ने एनर्जी सेक्टर में दोनों देशों के बीच कॉपरेशन को बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है। इसके तहत अबु धाबी लंबे समय के लिए भारत को LNG सप्लाई करेगा। मोदी से मुलाकात के बाद अबु धाबी के क्राउन प्रिंस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा गांधी की सीख हमें प्रेरणा देती है। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री मोदी इस साल फरवरी में UAE के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने 13 फरवरी को ‘अहलन मोदी’ (हेलो मोदी) कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के करीब 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अबुधाबी में एक हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था। इस मंदिर को बनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के सामने रखा था। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद PM मोदी का ये सातवां दौरा था। वे PM के तौर पर पहली बार अगस्त 2015 में UAE गए थे। उन्होंने 2018 और 2019 में भी UAE का दौरा किया था। 2019 में UAE सरकार ने मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जाएद’ से नवाजा था। मोदी जून 2022 और जुलाई 2023 में दुबई गए थे। इस दौरान राष्ट्रपति अल नाहयान ने उन्हें फ्रेंडशिप बैंड भी बांधा था। UAE में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। यह देश की कुल जनसंख्या का 30% है और भारतीयों की तादाद यहां किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। वहीं, रूस, सऊदी अरब और इराक के बाद UAE भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.