ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

PM नेतन्याहू ने कहा, इजराइलियों पर हमला करने वालों के दो अंजाम होंगे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

मुंबई, 10 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइल और फिलिस्तीन के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। फिलिस्तीन के कब्जे वाले इलाके से आतंकी संगठन हमास इजराइल पर हमले कर रहा है। इजराइल की तरफ से जवाबी हमले किए जा रहे हैं। अब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर हमास और उसके मददगारों को वॉर्निंग दी है। नेतन्याहू ने कहा, अगर किसी ने इजराइली नागरिकों की जान ली तो फिर उसे अंजाम भी सोच लेना चाहिए। उसे या तो जेल मिलेगी या फिर मौत। हमारे नागरिकों के कातिलों को बख्शने का तो सवाल ही नहीं है।

तो वहीं, नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग की। इस दौरान पैरामिलिट्री अफसर सार्जेंट डेविड येहुदा यित्हाक की मौत पर शोक प्रकट किया गया। 23 साल के डेविड को पिछले हफ्ते फिलिस्तीन के कब्जे वाले जेनिन शहर में रेड के बाद लौटते वक्त आतंकियों ने मार डाला था। इसके बाद शुक्रवार को 22 साल के शिलो यूसुफ एमिर को भी हमास के आतंकियों ने गोली मार दी थी। बाद में एमिर की मौत हो गई। कैबिनेट मीटिंग में नेतन्याहू ने कहा, मेरी सरकार और इजराइल के लोग बहादुर जवानों की मौत से दुखी हैं। हम उन्हें सैल्यूट करते हैं और ये वादा भी करते हैं कि चाहे जो भी हो, इजराइल किसी आतंकी को छोड़ेगा नहीं। इजराइली PM ने आगे कहा, हम जहां इजराइली लोगों को बसाना चाहते हैं, वहां जरूर बसाएंगे। आतंकी चाहे जहां हों, उनकी पनाहगाहें तबाह की जाएंगी और आतंकियों के खिलाफ सरप्राइज अटैक जारी रहेंगे। इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए कि इजराइल अपने टारगेट हिट करने का वक्त और जगह खुद तय करेगा। हमने गाजा और जेनिन में यह करके दिखाया है और आगे भी करते रहेंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.