ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के कैंडिडेट रामास्वामी ने कहा, व्हाइट हाउस में CEO रखने का समय आया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 5, 2023

मुंबई, 05 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से भारतीय मूल के कैंडिडेट विवेक रामास्वामी ने कहा है कि अब वक्त आ गया कि व्हाइट हाउस में एक CEO रखा जाए। उन्होंने कहा, मैनें मल्टी बिलियन डॉलर की कंपनियां बनाई हैं। मुझे लगता है कि अब व्हाइट हाउस में भी एक CEO होना चाहिए। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रामास्वामी ने कहा कि मैं रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की राह पर हूं। 6 महीने पहले, इस देश के ज्यादातर लोग जानते तक नहीं थे कि मैं कौन हूं। वहीं, अब मैं नेशनल एवरेज पोलिंग में तीसरे नंबर पर हूं। वहीं, रामास्वामी ने कहा है कि अगर वो चुनाव जीते तो जंग लड़ने के लिए यूक्रेन को दिए जाने वाले फंड में कटौती करेंगे। यूक्रेन पर पहले दिए बयानों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पुतिन तानाशाह हैं तो यूक्रेन भी भला नहीं है।

तो वहीं, रामास्वामी ने कहा यूक्रेन में 11 विपक्ष की पार्टियों पर बैन लगा है, जिसका राष्ट्रपति पिछले हफ्ते ही अपने ही देश में एक नाजी की तारीफ कर रहा था। रामास्वामी ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वॉशिंगटन को धमकी देते हुए कहा, जब तक उसे फंड नहीं मिलेगा, तब तक वह यूक्रेन में जनरल इलेक्शन नहीं कराएगा। अरबपति रामास्वामी ने कहा, मेरा नॉमिनेशन मेरे या ट्रम्प के बारे में नहीं है। यह नॉमिनेशन अमेरिका के लिए है। सोशल मीडिया पर पूछे एक सवाल के जवाब में रामास्वामी ने कहा, कैंडिडेट निक्की हेली टिकटॉक बैन करने की मांग करती हैं पर वो अपने प्रचार में इस मंच का इस्तेमाल करती हैं। निक्की हेली खुद की बेटी टिकटॉक यूज करती है। रामास्वामी बोले हमें इस देश में बदलाव लाने के लिए इलेक्शन जीतना होगा। मैं भारी जीत हासिल कर देश के युवाओं तक पहुंचना चाहता हूं ताकि, हम 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाने जैसी पॉलिसी ला सकें।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.