ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पुतिन और मोदी की फोन पर बातचीत, भारत-रूस संबंध और यूक्रेन मुद्दा चर्चा में रहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अलास्का में हुई अपनी हालिया मुलाकात की जानकारी दी। इस बातचीत में मोदी ने यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि भारत इस दिशा में हर संभव प्रयासों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने पुतिन को अलास्का बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद भी दिया। दोनों नेताओं ने भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

दरअसल, पुतिन और ट्रम्प की 15 अगस्त की देर रात अलास्का में करीब तीन घंटे लंबी बैठक हुई थी, जिसमें यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। बैठक के बाद ट्रम्प ने इसे सकारात्मक बताते हुए 10 में से 10 अंक दिए और कहा कि समझौता तभी होगा जब सब कुछ अंतिम रूप लेगा। वहीं पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सर्वोपरि है और अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी 12 अगस्त को पीएम मोदी से फोन पर लंबी बातचीत की थी। उन्होंने मोदी को रूसी हमलों की जानकारी दी, खासकर जापोरिझिया में बस स्टेशन पर हुए हमले के बारे में, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे। जेलेंस्की ने कहा कि भारत उनके शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा है और सहमत है कि यूक्रेन से जुड़े हर फैसले में यूक्रेन की भागीदारी जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पुतिन से हुई अपनी बातचीत के बारे में X पर लिखा कि उनकी चर्चा बेहद विस्तृत और सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आपसी सहयोग को बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने यह भी कहा कि वह इस साल के अंत में पुतिन की भारत यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आएंगे। यह जानकारी NSA अजीत डोभाल ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान दी थी। डोभाल ने कहा था कि भारत-रूस के रिश्ते अब बेहद खास हो गए हैं और दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर लगातार बातचीत हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की तरफ से रूस के साथ भारत के रिश्तों पर की गई टिप्पणियों और हाल ही में लगाए गए टैरिफ विवाद की वजह से यह यात्रा और भी अहम मानी जा रही है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.