ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

पाकिस्तानी संसद में चूहों का आतंक, इन्हें पकड़ने के लिए खरीदी जाएंगी शिकारी बिल्लियां, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 20, 2024

मुंबई, 20 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान में आर्थिक तंगहाली के बीच देश की संसद में चूहे से निपटने के लिए सरकार ने शिकारी बिल्लियां तैनात करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (CDA) ने इसके लिए 12 लाख पाकिस्तानी रुपए का बजट आवंटित किया है। पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दरअसल, संसद चूहों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। वे सीनेट और नेशनल असेंबली के विभागों में कई जरूरी और गोपनीय फाइलों को कुतर कर बर्बाद कर चुके है। वे कम्प्यूटर के तार को काट कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। CDA इन चूहों को खत्म करने के लिए प्राइवेट एक्सपर्ट की मदद लेने की भी योजना बना रही है। इसके अलावा चूहों को पकड़ने के लिए खास तरह के मेश ट्रैप्स (चूहेदानी) भी लगाई जाएगी।

आपको बता दें, पाकिस्‍तान में आर्थिक तंगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। देश अब तक IMF से 6.28 अरब डॉलर का कर्ज ले रखा है। इस बीच पाकिस्तान में लगातार गधों की तादाद बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी सरकार ने 2 महीने पहले देश का आर्थिक सर्वे पेश किया था, जिसमें बताया गया कि देश में गधों की संख्या एक साल में 1.72% से बढ़कर 59 लाख हो गई है। पाकिस्तान गधा पालने के मामले में तीसरे स्थान पर है। 2022 में पाकिस्तान में गधों की आबादी 58 लाख थी। पाकिस्तान हर साल चीन को औसतन 5 लाख गधे निर्यात कर देता है, इसके बाद भी देश में गधों की आबादी में 1 लाख का इजाफा हुआ है। पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल कहा था कि वे अब गधों की बिक्री से फॉरेन रिजर्व हासिल करेंगे। पाकिस्तान की कैबिनेट ने गधों की खाल समेत मवेशियों और डेयरी उत्पादों के चीन निर्यात को मंजूरी भी दी थी। पाकिस्तान में 80 लाख लोग पशुपालन का काम करते हैं। चीन को गधों निर्यात करने से लोगों की कमाई में 40% का उछाल आया है। दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 9 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने लोगों से गधे पालने की अपील की थी। सरकार इन गधों को चीन को बेच रही है। चीन दुनियाभर में गधों के सबसे बड़े इंपोर्टर्स में से एक है। चीन में मेडिसिन के लिए गधों की मांग हमेशा बनी रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में गधों का सबसे बड़ा बाजार है। चीन में गधे के मांस से लेकर दूध, चमड़ी तक की बड़ी मांग है। गधे का मांस चीन का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। पाकिस्तान में 80 लाख से ज्यादा लोग इसी व्यापार पर निर्भर है। दुनिया में सबसे ज्यादा गधे चीन निर्यात करता है। वहीं, पाकिस्तान तीसरा नंबर पर आता है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.