ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

ताइवान में स्कूल टीचर ने 6 बच्चियों का किया रेप, 28 साल की हुई सजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 17, 2024

मुंबई, 17 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ताइवान में एक टीचर को 6 बच्चियों का रेप करने के मामले में 28 साल जेल की सजा सुनाई गई है। ताइपे टाइम्स के मुताबिक 30 साल के किंडरगार्टन टीचर माओ चुन शेन पर छह लड़कियों से रेप के 11 मामलों, शोषण के 207 मामलों और अश्लील तस्वीरें-वीडियो बनाने के 6 मामलों में दोषी ठहराया गया था। ताइपे के कोर्ट ने कहा कि माओ को कुल 224 मामलों में दोषी पाया गया है, जिसमें कानून के हिसाब से उसकी कुल सजा 1252 साल और 6 महीने होगी। हालांकि, उसे 28 साल की सजा सुनाई गई। माओ अभी इसके खिलाफ अपील कर सकता है।

आपको बता दें, माओ को पिछले साल जुलाई में ताइपे पिरामिड स्कूल में बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर 2022 में पहला केस दर्ज हुआ था। हालांकि, तब सबूत न मिलने पर जांच बंद कर दी गई थी। बाद में कई केस सामने आने पर पिछले साल उसके स्कूलों में पढ़ाने पर बैन लगा दिया गया। खास बात यह है कि माओ ताइपे पिरामिड स्कूल की ओनर का बेटा है। माओ के पास सोशल वर्क में कॉलेज डिग्री है और उसने सितंबर 2021 में ताइपे के स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था। यहां उसके ऊपर CCTV मैनेज करने, लंच ब्रेक में बच्चों का ध्यान रखने, उन्हें पढ़ाने में टीचर्स की मदद करने और बच्चों को स्कूल लाने-घर छोड़ने का काम था। माओ पर अब भी कई आरोप ऐसे हैं, जिनकी जांच चल रही है। माओ के पूरे गुनाह की जानकारी तब सामने आई जब पीड़ित बच्चों के परिजनों ने उसका फोन जब्त किए जाने की मांग की। उसके फोन में बच्चों के 600 से ज्यादा अश्लील वीडियो और तस्वीरें मौजूद थीं। सबूत सामने आने के बाद पिछले महीने जुलाई में ताइपे के मेयर चियांग वान-आन ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.