ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

सीरिया ने उइगर लड़ाकों को बनाया ब्रिगेडियर जनरल और कर्नल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 9, 2025

मुंबई, 09 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सीरिया में सेना के उच्च पदों जैसे ब्रिगेडियर जनरल और कर्नल पर उइगर लड़ाकों को नियुक्त करने को लेकर चीन ने चिंता जाहिर की है। ये लड़ाके चीन के उइगर मुस्लिम बाहुल्य प्रांत शिनजियांग के अलगाववादी संगठन 'तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी' (TIP) से जुड़े हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि फू कांग ने बुधवार को बयान देते हुए कहा कि, चीन उन रिपोर्ट को लेकर चिंतित है, जिनमें कहा गया है कि सीरियाई सेना में उच्च पदों पर विदेशी लड़ाकों को नियुक्त किया गया है। इनमें खासतौर पर ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) या तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी' (TIP) से जुड़े लड़ाके भी शामिल हैं।

वहीं, पिछले महीने रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि सीरिया में सेना के टॉप 50 पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें से 6 पद विदेशियों को दिए गए हैं। इनमें TIP से जुड़े 3 उइगर लड़ाके भी शामिल हैं। इनमें से दाऊद खुदाबर्दी उर्फ जाहिद को ब्रिगेडियर जनरल और दो अन्य लड़ाकों मावलन तरसून अब्दुस्समद और अब्दुलसलाम यासीन अहमद को कर्नल पद दिया गया है। पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के तख्तापलट के बाद हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता अल जुलानी ने सीरिया के सत्ता संभाली हैं। सत्ता संभालने के बाद अल जुलानी ने सीरिया के सभी विद्रोही समूहों के लड़ाकों को सरेंडर करने और सेना में शामिल होने के लिए कहा था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.