ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

ईरान के चाबहार और रस्क शहर में हुआ आतंकी हमला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 4, 2024

मुंबई, 04 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान के चाबहार और रस्क शहर में आतंकी हमला हुआ है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 11 सुरक्षाकर्मियों और 16 आम नागरिकों की मौत हुई है। वहीं करीब 10 सिक्योरिटी अधिकारी घायल हुए हैं। ईरान के स्टेट मीडिया ने बताया कि हमला बुधवार रात को हुआ था। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। हमले को जैश अल अदल के आतंकियों ने अंजाम दिया। मरने वालों में 2 पुलिस अधिकारी, 2 बॉर्डर गार्ड्स और 7 सैनिक शामिल हैं। ईरान के डिप्टी आंतरिक मंत्री माजिद मीराहमादी ने बताया कि आतंकी चाबहार में मौजूद बॉर्डर गार्ड्स के हेडक्वार्टर पर कब्जा करना चाहते थे। हालांकि वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। ईरान के मीडिया IRNA ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने अब तक 15 आतंकियों को मार गिराया है।

तो वहीं, पाकिस्तानी राजदूत मुदस्सिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ईरान पर हुए 2 आतंकी हमलों में कई सुरक्षा अधिकारी मारे गए। हम आतंक के खिलाफ लड़ाई में ईरान के साथ हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ लगी ईरान की सीमाओं पर लंबे समय से आतंकी हमले होते रहे हैं। इस दौरान कई बार ईरान के सैनिकों की सुन्नी आतंकवादियों और ड्रग्स तस्करों से झड़प भी हुई है। पिछले साल दिसंबर में आतंकियों ने ईरान के रस्क शहर में ही एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। इसमें 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। आपको बता दें, ईरान एक शिया बहुल देश है। ऐसे में पाकिस्तान के सुन्नी संगठन ईरान का विरोध करते रहे हैं। इन्हीं में से एक है बलूचिस्तान का जैश अल अदल संगठन। इसके आतंकी कई बार ईरान की सीमा में घुसकर वहां की सेना पर हमले कर चुके हैं। जैश अल अदल के ज्यादातर आतंकी दूसरे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से आए हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.