ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा, भारतीय बिजनेसमैन ने मुझे PM बनवाने की कोशिश की, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 6, 2023

मुंबई, 06 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड के भारतीय बिजनेसमैन को लेकर दिए एक बयान के बाद उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। प्रचंड ने बीते दिन एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान कहा था कि भारतीय बिजनेसमैन सरदार प्रीतम सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री बनवाने की कोशिश की थी। प्रचंड ने कहा, मुझे पीएम बनाने के लिए सिंह ने कई बार दिल्ली का दौरा किया था और काठमांडू में कई नेताओं के साथ बैठक की थी। उनके इस बयान को वहां की विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टी नेपाल के मामलों में भारत के दखल के तौर पर पेश कर रही है।

तो वहीं, CPN-UML के गठबंधन वाली नेपाल की विपक्षी पार्टी ने प्रचंड के बयान का मुद्दा वहां की संसद में भी उठाया। इसके चलते कई बार संसद की कार्यवाही बाधित हुई। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और CPN-UML के चेयरमैन केपी शर्मा ओली ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रचंड के बयान ने नेपाल के सम्मान और आजादी को गहरी चोट पहुंचाई है। वहीं, विपक्षी पार्टी UMLके सांसद रघुजी पंत ने संसद में कहा- हमें दिल्ली से चुना गया प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। विपक्ष के हंगामे के बीच प्रधानमंत्री प्रचंड ने भारतीय बिजनेसमैन सरदार प्रीतम सिंह को लेकर दिए बयान का बचाव किया है। उन्होंने कहा- हंगामा करने के लिए मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है। प्रचंड ने कहा, मैं अपने बयान के जरिए सिर्फ ये बताना चाहता था कि सरदार प्रीतम सिंह सिर्फ सोशल सर्विस और ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में ही दिलचस्पी नहीं रखते थे। बल्कि वो राजनीति में भी काफी इंटरेस्ट लेते थे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.