ताजा खबर
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

बांग्लादेश में 15 सदस्यीय अंतरिम सरकार का कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 7, 2024

मुंबई, 07 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कल गुरूवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई सरकार में 15 सदस्य होंगे। अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस भी कल पेरिस से बांग्लादेश लौटेंगे। दूसरी तरफ, द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि लंदन में पनाह न मिलने के बाद शेख हसीना UAE, सऊदी अरब या फिनलैंड जा सकती हैं।

वहीं हसीना के बेटे वाजेद जॉय ने कहा था कि उन्होंने किसी दूसरे देश से पनाह नहीं मांगी हैं। हसीना अभी भारत में ही रहेंगी। इससे पहले बांग्लादेश में हसीना की पार्टी अवामी लीग और उनके सहयोगी दलों से जुड़े करीब 29 नेताओं की हत्या कर दी गई। बांग्लादेश में सुरक्षा कारणों के चलते वहां से भारतीय दूतावास के 190 कर्मचारियों को निकाला गया है। पड़ोसी देश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़ दिया था। वह मिलिट्री एयरक्राफ्ट से भारत आई थीं। फिलहाल उन्हें सेफ हाउस में रखा गया है।

आपको बता दें, बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन से बीते 15 दिनों में 75,000 करोड़ टका (54 हजार करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ है। एअर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट से ढाका से 205 लोगों को वापस दिल्ली लाया गया है। इसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। फेमस बांग्ला सिंगर राहुल आनंद का ढाका के धानमंडी में 140 साल पुराना घर जला दिया गया। लूटपाट भी की गई। साथ ही, बांग्लादेश के गाजीपुर में काशिमपुर सेंट्रल जेल से 209 कैदी फरार हो गए हैं। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया था। इस बीच मुठभेड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 आतंकवादी शामिल हैं। घटना मंगलवार (6 अगस्त) की है जिसकी जानकारी अब सामने आई है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.