ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम की हुई हत्या, कार के अंदर मारी गई गोली, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 17, 2025

मुंबई, 17 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनिया के पहले घोषित समलैंगिक इमाम मुहसिन हेंड्रिक्स की दक्षिण अफ्रीका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से जा रहे थे, उसी वक्त उन पर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इमाम की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त हेन्ड्रिक्स पर हमला किया गया वो एक समलैंगिक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

आपको बता दे, 57 साल के मुहसिन हेंड्रिक्स का जन्म दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुआ था। उन्होंने 1996 में गुरबाह मस्जिद की स्थापना की थी। इसी साल उन्होंने खुद के समलैंगिक होने का भी खुलासा किया था। उन्होंने समलैंगिक मुसलमानों का सपोर्ट करने के लिए द इनर सर्कल की स्थापना की थी। 2022 में रिलीज डॉक्यूमेंट्री 'द रेडिकल' में बताया गया था कि हेंड्रिक्स को कई बार जान से मारने की धमकी गई है। वो समलैंगिक और हाशिए पर पड़े मुसलमानों मदद के लिए जाने जाते थे।

वहीं, इंटरनेशनल लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांस और इंटरसेक्स (LGBTQ+) एसोसिएशन (ILGA) ने हत्या की निंदा की है। एसोसिएशन की डायरेक्टर जूलिया एहर्ट ने कहा पूरा ILGA वर्ल्ड परिवार मुहसिन हेंड्रिक्स की हत्या के खबर से गहरे सदमे में है। हम अधिकारियों से इस मामले की गहराई से जांच करने की अपील करते हैं, हमें डर है कि यह एक हेट क्राइम हो सकता है। नाइजीरिया में रहने वाले समलैंगिक मुस्लिम सादिक लॉवल ने BBC को बताया कि हेंड्रिक्स ने अपने समलैंगिक रुझान को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करके असंभव काम को संभव कर दिया था। वह अफ्रीका महाद्वीप में, खास तौर पर नाइजीरिया में कई समलैंगिक मुसलमानों के गुरु हैं। उनकी मौत से मैं अभी भी सदमे में हूं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.