ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

तवी नदी में बाढ़ का खतरा, भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को दी जानकारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर की तवी नदी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को इसकी जानकारी साझा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह कदम पूरी तरह से इंसानियत के नाते उठाया गया है और इसका उद्देश्य केवल मदद पहुंचाना है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को बाढ़ से जुड़े हालात की जानकारी दी। यह पहली बार है जब इस तरह का अलर्ट सीधे हाई कमीशन के जरिए साझा किया गया। अब तक बाढ़ से जुड़ी सूचनाएं आमतौर पर सिंधु जल संधि के तहत दोनों देशों के वाटर कमिश्नरों के बीच साझा होती रही हैं। हालांकि इस साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत लगभग पूरी तरह रुक गई थी। रविवार सुबह जम्मू में 24 घंटे के भीतर 190.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अगस्त महीने में बीते सौ सालों की दूसरी सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले अगस्त 1926 में 228.6 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।

दूसरी ओर, पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि भारत ने यह जानकारी सिंधु जल संधि के तहत दी है। जियो न्यूज और द न्यूज इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि भारत ने 24 अगस्त की सुबह तवी नदी में बाढ़ के खतरे को लेकर इस्लामाबाद को आगाह किया। गौरतलब है कि इसी साल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 में पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस समझौते के तहत सिंधु जल प्रणाली की तीन पूर्वी नदियों का पानी भारत के अधिकार में है, जबकि शेष तीन पश्चिमी नदियों का पानी पाकिस्तान को मिलता है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.