ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

ईरान में तीन रेपिस्ट को फांसी, लड़कियों को इंजेक्शन देकर करते थे बलात्कार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 5, 2023

मुंबई, 05 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान में रेप के दोषी पाए गए तीन लोगों को फांसी दे दी गई। तीनों दोषी एक ब्यूटी क्लीनिक चलाते थे और ट्रीटमेंट के बहाने महिलाओं और लड़कियों को यहां लाते थे। इसके बाद इलाज के बहाने उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन देकर रेप करते थे। इनमें दो मेल नर्स और एक डॉक्टर शामिल है। आपको बता दें, इन तीनों को नवंबर 2021 में दक्षिणी ईरान के किसी शहर से गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले उनके घिनौने काम के कुछ फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों ही बेहोश करने की दवाइयां किसी मेडिकल स्टोर या हॉस्पिटल से चोरी करते थे। ईरान में इस साल अब तक 354 दोषियों को अलग अलग मामलों में फांसी पर लटकाया जा चुका है।

तीनों दोषियों को फांसी दिए जाने की पुष्टि ईरान की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल के अफसरों ने की है। एक अफसर के मुताबिक, नवंबर 2021 में कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनकी जांच के दौरान पाया गया कि रेप के कई मामले हुए हैं और इनमें तीन लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद जांच एजेंसियों ने इन्हें गिरफ्तार किया और इसके बाद सुनवाई शुरू हुई। तीनों पर आरोप था कि उन्होंने एक ब्यूटी क्लीनिक खोला। इसके लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एडवर्टाइजमेंट भी दिए गए। कई लड़कियां या महिलाएं इनके झांसे में आकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने पहुंचीं। यहां आरोपी उन्हें इलाज के बहाने पहले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देते और बाद में उनसे रेप करते। वहीं, अफसरों के मुताबिक, तीनों ही दोषी ट्रेंड मेडिकल वर्कर थे। इनमें से दो मेल नर्स थे। बेहोश करने की तमाम दवाइयां चोरी की थीं। ईरान में शरिया कानून लागू है और इसके तहत रेप के दोषियों को सजा ए मौत दी जाती है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.