ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

चीन में एंटी करप्शन ड्राइव के तहत सेना के तीन शीर्ष अधिकारी पद से हटाए गए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 27, 2025

मुंबई, 27 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया है। शुक्रवार को जनरल मियाओ हुआ, नेवी के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल ली हानजुन और चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉरपोरेशन के डिप्टी चीफ इंजीनियर लियू शिपेंग को चीन की संसद नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने पद से हटा दिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते की गई है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों अधिकारियों पर भ्रष्ट आचरण के गंभीर आरोप हैं। चीन की सरकार को आशंका है कि बढ़ता भ्रष्टाचार सेना की कार्यक्षमता को कमजोर कर सकता है, इसी कारण 2023 से सैन्य संस्थानों में व्यापक स्तर पर एंटी करप्शन ड्राइव चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत अब तक दस से अधिक जनरल और कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया जा चुका है। जनरल मियाओ हुआ, जो सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के सदस्य और इसके पॉलिटिकल वर्क डिपार्टमेंट के डायरेक्टर थे, को नवंबर 2024 से भ्रष्टाचार के मामलों में जांच के घेरे में लिया गया था। अप्रैल 2025 में उन्हें NPC से हटाया गया और अब CMC से भी बर्खास्त कर दिया गया है। मियाओ को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद चुना था और शी के शासन में उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा था। मियाओ पार्टी की विचारधारा को सेना में लागू कराने और राजनीतिक अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं, वाइस एडमिरल ली हानजुन नौसेना में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर थे और लियू शिपेंग चीन के न्यूक्लियर सेक्टर में डिप्टी चीफ इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। इन दोनों को भी NPC से हटा दिया गया है। इससे पहले भी चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन, और उनके पूर्ववर्ती ली शांगफू तथा वेई फेंगहे भ्रष्टाचार की जांच के चलते अपने पदों से हटाए जा चुके हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद से ही सेना को भ्रष्टाचार मुक्त करने की कोशिशें जारी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न सिर्फ सेना में अनुशासन और वफादारी सुनिश्चित करने का प्रयास है, बल्कि शी जिनपिंग की राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.