ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

अमेरिका में कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के लिए वोटिंग शुरू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 1, 2024

मुंबई, 01 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है। इसमें उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत तय मानी जा रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी के डेलीगेट्स भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे से 6 अगस्त को शाम सुबह 4 बजे तक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुनने के लिए वोट डाल सकते हैं। इसके बाद नतीजों की घोषणा होगी। कमला हैरिस को प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने के लिए 1976 वोटों की जरूरत है। हालांकि, वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीद जताई जा रही है कि वे यह आंकड़ा आसानी से पार कर लेंगी। 6 अगस्त को वोटिंग खत्म होने के बाद कमला उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर सकती हैं। इसके बाद दोनों नेता अमेरिका में नए सिरे से चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे। अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। अगले साल जनवरी में नतीजे घोषित किए जाएंगे।

दरअसल, 21 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की थी। तब उन्होंने कमला का नाम आगे बढ़ाया था। इसके बाद हैरिस ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला इस रेस में इकलौती दावेदार हैं। बाइडेन के पीछे हटने के अगले ही दिन 22 जुलाई को कमला ने डेमोक्रेटिक पार्टी से नॉमिनेशन के लिए बहुमत हासिल कर लिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला हैरिस को 4 हजार में से 1976 डेलिगेट्स का समर्थन मिल गया था। इसके बाद 26 जुलाई को उन्होंने नॉमिनेशन के लिए फॉर्म भरते हुए आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। बाइडेन के रेस से हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी बड़े नेता कमला हैरिस को समर्थन दे चुके हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा समेत बिल और हिलेरी क्लिंटन शामिल हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.