ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पोलैंड में मिला वर्ल्ड वॉर 2 का बम, 14 हजार लोगों को भेजा सुरक्षित जगह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 12, 2023

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पोलैंड के लुबलिन शहर में दूसरे विश्व युद्ध के समय का बम मिला है। इसके बाद शहर में करीब 14 हजार लोगों को अस्थायी रूप से घर छोड़ने का आदेश दिया गया। लोगों को स्कूलों और दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। साथ ही उन्हें घरों में बिजली से चलने वाले सभी इक्विपमेंट्स, पानी और गैस को बंद करने के लिए कहा गया। कंस्ट्रक्शन साइट पर मिले इस बम का वजन 250 किलो था। इसके बाद बॉम्ब स्क्वॉड ने बम को हटाकर इसे डिफ्यूज कर दिया। खतरा टलने के बाद लोगों को फिर से घर जाने की इजाजत मिल गई। पोलैंड में इससे पहले भी कई बार दूसरे विश्व युद्ध के समय के बम मिल चुके हैं।

तो वहीं, कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला जर्मनी में सामने आया था, जहां डसलडॉर्फ शहर में 500 किलोग्राम का बम बरामद हुआ था। इस तरह का बम वर्ल्ड वॉर 2 के समय अमेरिका इस्तेमाल करता था। बम मिलने के बाद 13 हजार लोगों को अस्थायी रूप से स्कूलों में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले पिछले महीने भी एक स्कूल के रेनोवेशन के वक्त तोपखाने के कुछ गोले मिले थे। वहीं पिछले साल पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में 500 किलो का बम मिला था, जिसके बाद 30 हजार लोगों को अस्थायी रूप से घर छोड़ना पड़ा था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.