ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान का मलबा मिला, साउथ कैरोलिना में हुआ था गायब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 19, 2023

मुंबई, 19 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी वायुसेना का F-35 लड़ाकू विमान उड़ान के समय रविवार को गायब हो गया था। सोमवार को साउथ कैरोलिना में इस विमान का मलबा मिला है। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने इसकी जानकारी दी। फाइटर जेट गायब होने के बाद स्थानीय लोगों से उसे ढूंढने में मदद मांगी गई थी। अल जजीरा के मुताबिक, लड़ाकू विमान को साउथ कैरोलिना के 2 झीलों के पास ढूंढा जा रहा था। प्लेन का मलबा जॉइंट बेस चार्ल्सटन के उत्तर पूर्व भाग में 2 घंटे की दूरी पर मिला है। रविवार को उड़ान के दौरान एक लड़ाकू विमान खराब हो गया था। इसके बाद पायलट ने खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया था। फाइटर जेट काफी देर तक ऑटो मोड में उड़ने के बाद दोपहर करीब 2 बजे गायब हो गया था।

जॉइंट बेस चार्ल्सटन के मास्टर सार्जेंट हीथर स्टैंटन के मुताबिक साउथ कैरोलिना के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लेन का सर्च ऑपरेशन चल रहा था। मौसम ठीक होने के बाद साउथ कैरोलिना के कानून विभाग का एक हेलिकॉप्टर भी खोज में शामिल हो गया था। प्लेन कैसे खराब और क्रैश हुआ इस बात को लेकर छानबीन चल रही है। स्थानिक लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया है। F-35 लड़ाकू विमान का निर्मान लॉकहीड मार्टिन ने किया है। इस प्लेन का निर्माण 2006 से शुरू हुआ है और 2015 से यह अमेरिकी वायुसेना का एक अहम लड़ाकू विमान है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.