ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

​धनतेरस 2024: धनतेरस पर ये 5 चीजें घर लाने से बढ़ेगी धन-संपत्ति!

Photo Source :

Posted On:Friday, October 18, 2024

दिवाली का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस शुभ दिन पर लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ अपने घरों को रोशनी, फूलों और दीपों से सजाते हैं। हर साल धनतेरस का त्योहार दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। धनतेरस के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना, चांदी और नए बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, सोने-चांदी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदकर घर लाना शुभ होता है।

झाड़ू
धनतेरस के शुभ दिन पर झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसे घर लाने से धन की प्राप्ति होती है। विशेषकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

हल्दी की एक गांठ
हल्दी की गांठ का प्रयोग विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। खासकर धनतेरस के शुभ दिन पर हल्दी की गांठ खरीदकर घर लाना शुभ होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही परिवार के सदस्यों को बुरी नजर नहीं लगती है। इसके अलावा तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाएं भी कम हो जाती हैं।

खील-बताशे
धनतेरस के दिन आपको खील-बताशे जरूर खरीदने चाहिए। इस शुभ दिन पर इन्हें घर लाने से देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

नमक
धनतेरस के शुभ दिन पर नमक खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। जहां से नमक भी निकलता था. ऐसे में धनतेरस के दिन नमक खरीदकर घर लाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में राहु का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।

धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस की पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया भी अर्पित किया जाता है। धनिया को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, इसे घर लाने से सुख-शांति आती है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.