ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आज

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 27, 2021

नई दिल्ली, 27 मई|
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है. 27 मई, 1964 को जवाहर लाल नेहरू ने अंतिम सांस ली थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी
जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने १९४७ में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र - के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं।
आपको बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, जिन्होंने करीब 17 साल देश की कमान संभाली. 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ और जब जवाहर लाल नेहरू ने अपनी अंतिम सांस ली, तबतक वह देश के प्रधानमंत्री रहे. अभी भी सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है. आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के बाद जब देश आजाद हुआ, तब जवाहर लाल नेहरू ने देश की कमान संभाली थी. साल 1962 में चीन के हाथों भारत को मिली हार उनके कार्यकाल का सबसे बुरा दौर रहा, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. साल 1964 में खराब तबीयत के कारण उन्होंने 74 साल की उम्र में प्राण त्याग दिए


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.