ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 10 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

वह तारीख 10 अप्रैल है, जब ब्रिटेन के साउथम्पटन बंदरगाह से टाइटैनिक जहाज अपने पहले और आखिरी सफर के लिए निकला था। 10 अप्रैल को ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हो गया। आज के दिन ही पहला गोल्फ टूर्नामेंट पेशेवर तरीके से आयोजित किया गया था।
टाइटैनिकः 10 अप्रैल 1912, दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटेनिक अपने पहले और आखिरी सफर के लिए निकला। साउथम्पटन से रवाना हुआ यह जहाज चार दिनों की यात्रा के बाद 14 अप्रैल को एक हिमशिला से टकराकर डूब गया। इस हादसे में 1517 लोगों की मौत हो गयी। यह इतिहास के बड़े समुद्री आपदाओं में शामिल है। 1997 में इस पर बनी जेम्स कैमरन की फिल्म 'टाइटेनिक' ने आम लोगों को इससे रूबरू कराया।
आर्य समाज की स्थापनाः 1875 में आज के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की। स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने वेदों की सत्ता को सर्वोपरि माना और 'वेदों की ओर लौटो' का नारा दिया। उन्होंने कर्म सिद्धांत, पुनर्जन्म, ब्रह्मचर्य तथा संन्यास को अपने दर्शन का चार स्तम्भ बनाया। उन्होंने वेदों के प्रचार के साथ देश की आजादी के लिए मुंबई में आर्यसमाज की स्थापना की और स्वराज का नारा दिया।
अन्य अहम घटनाएंः
1847- पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार व प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1894- भारतीय उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला का जन्म।
1916- पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन।
1930- पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन।
1972- जैविक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिये रोक लगायी गयी। 150 से ज्यादा देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किये।
1995- भारत रत्न से सम्मानित देश के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
2001- नीदरलैंड में एक विधेयक के जरिये इच्छा मृत्यु को मंजूरी मिली। यह कानून बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.