ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अपने भाई के लिए ट्वीट कर क्या सांसद वीके सिंह ने बेड मांगा? जान लें वायरल मैसेज का सच?

Photo Source :

Posted On:Monday, April 19, 2021

गाजियाबाद के भाजपा सांसद और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का एक ट्वीट कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच वायरल हो रहा है। ट्वीट के साथ दावा किया जा रहा है कि वीके सिंह ने अपने भाई के लिए बेड उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगाई। तहसीन पूनावाला जैसे कई ट्विटर यूजर्स ने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि वीके सिंह अपने भाई के लिए हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
वीके सिंह का ट्वीट गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट को टैग करते हुए लिखा गया कृपया इसे देखें। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीके सिंह का ट्वीट शेयर करते हुए ये बताने की कोशिश की कि गाजियाबाद में कोरोना की कोशिश की कि गाजियाबाद में कोरोना की क्या स्थिति है। एक सांसद और पूर्व सेना प्रमुख को अपने कोविड संक्रमित भाई को हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहा है। वे ट्विटर पर मदद मांग रहे हैं।
वायरल पोस्ट की पड़ताल करने पर पाया गया कि वीके सिंह ने अपने भाई के लिए ट्वीट नहीं किया था। मीडिया संस्थान में भी इस बात की पुष्टि सांसद ने की |
१८ अप्रैल को वीके सिंह ने ट्वीट पोस्ट किया था लेकिन बाद में इसे हटा दिया। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया और स्पष्ट किया कि उन्होंने गाजियाबाद डीएम का ध्यान आकर्षित करने के लिए ट्वीट किया था ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके। वीके सिंह के नाम पर वायरल हो रही पोस्ट गलत है।



मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.