ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||   

Fact Check : पीओके की पुरानी तस्वीर शेयर कर अफगानिस्तान भूकंप के रूपरेखा के बारे में बताया जा रहा !

Photo Source :

Posted On:Monday, July 11, 2022

साल 2019 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूकंप से क्षतिग्रस्त सड़क में गहरे गड्ढे दिखाई देने वाली एक तस्वीर को हाल ही में अफगानिस्तान में आए भूकंप के दृश्यों के रूप में शेयर किया जा रहा है। जब हमने इस तस्वीर को देखा तो पाया कि, ये तस्वीर साल 2019 में पीओके में आए भूकंप की हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 6.1 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने बुधवार तड़के पूर्वी अफगानिस्तान को हिला दिया थां, जिसमें अब तक एक हजार से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घर नष्ट हो गए तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय सहायता की अपील की है हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में भूकंप की पुरानी छवियों को पुनर्जीवित कर दिया है पुरानी तस्वीर को एक टेक्स्ट के साथ साझा किया गया था, जिसमें लिखा था, "अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप में 1000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका।"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एक इंस्टाग्राम यूजर ने भी फोटो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया जिसमें लिखा है, "अफगानिस्तान के लोगों के लिए प्रार्थना करें। अफगानिस्तान में भूकंप। 256 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।" अब आपको बता दें कि, जब हमने इस फोटो रिवर्स इमेज में सर्च किया तो पाया कि, ये तस्वीर 24 सितंबर, 2019 को लॉस एंजिल्स टाइम्स के लेख में प्रकाशित की गई थी और तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, "5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त सड़क का एक दृश्य

इसके आगे आपको बता दें कि, इस वायरल तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, "24 सितंबर 2019 को मीरपुर, पाकिस्तानी प्रशासित कश्मीर में भूकंप के केंद्र के साथ 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त सड़क का एक दृश्य प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 6 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए

दावा :— गलत !


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.