ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

फैक्ट चेक: सीएम योगी का ए़डिटेड वीडियो हुआ वायरल, नहीं उठाए पुलवामा शहीदों की पत्नियों के मंगलसूत्र पर सवाल

Photo Source :

Posted On:Friday, May 3, 2024

आजतक के फैक्ट चेक में पाया गया कि ये वीडियो एडिटेड है. दरअसल, एक रैली में सीएम योगी समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सपा नेता डिंपल यादव के बयान को दोहरा रहे थे. उस भाषण के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर यह भ्रामक वीडियो बनाया गया है.

दावा

पुलवामा के शहीदों की पत्नियों के मंगलसूत्र को लेकर सीएम योगी ने पीएम मोदी से सवाल किया है.

सच्चाई

वीडियो संपादित है. दरअसल, एक रैली में सीएम योगी समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सपा नेता डिंपल यादव के बयान को दोहरा रहे थे. उस भाषण के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर यह भ्रामक वीडियो बनाया गया है.

लोकसभा चुनाव के बीच शुरू हुआ 'मंगलसूत्र' विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी और 'इंडिया' गठबंधन के सभी नेता लगातार एक-दूसरे पर हमला करते हुए महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने और उन्हें मोहरा बनाए रखने का आरोप लगा रहे हैं.

इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का 'मंगलसूत्र' को लेकर बयान देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन, हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो में वे किसी विपक्षी नेता को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में सीएम योगी कहते हैं, ''बहनों और भाइयों हम भी पूछना चाहते हैं कि पुलवामा के शहीदों की विधवा मोदी जी के मंगलसूत्र का क्या हुआ? और नौ-युवकों के परिवार की विधवाओं का क्या हुआ, उनके मंगलसूत्र का क्या हुआ?” वीडियो के अंदर लिखा है, "इनमें से कौन बाबा के सवाल का जवाब देगा?"


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.