ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

Fact Check News : इंडियन ऑयल के नाम पर पेट्रोल पंप खोलने की पेशकश ! यहां जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Friday, September 30, 2022

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भ्रामक संदेश भरे पड़े हैं। तरह-तरह के ऑफर्स देकर जरूरी जानकारी की चोरी की जा रही है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के नाम से फर्जी पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं. जालसाज वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक मैसेज को टैग किया है। इस मैसेज में एक साइट का लिंक भी शेयर किया गया है। वेबसाइट के माध्यम से पेट्रोल पंप डीलरशिप की पेशकश की जाती है।

इस वायरल मैसेज को लेकर पीआईबी ने कहा है कि इंडियन ऑयल के नाम पर कुछ फर्जी वेबसाइट लोगों को फंसाने का काम कर रही है. पेट्रोल पंप डीलरशिप पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। वेबसाइट के जरिए लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। लोग इसमें अपनी जरूरी जानकारी देते हैं। इसके अलावा पीआईबी का कहना है कि ऐसी वेबसाइटों से दूर रहने की कोशिश करें।


पीआईबी ने इस मैसेज को फर्जी करार दिया है। टीम का कहना है कि ऐसे मैसेज से दूर रहें, मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। पीआईबी ने आम जनता से इस तरह के संदेशों को फॉरवर्ड न करने की अपील की है। इस तरह के मैसेज आम जनता में भ्रम फैलाने का काम करते हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.