ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

१५ मिनट में सेंधा नमक और कच्ची प्याज खाने से खत्म हो जाएगा कोरोना? क्या है वायरल मैसेज का सच |

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सेंधा नमक और कच्ची प्याज खाने से कोरोना मरीज १५ मिनट में ठीक हो जाएगा | आखिर इस वायरल मैसेज का सच क्या है?
“सेंधा नमक के साथ कच्ची प्याज छीलकर खाने से १५ मिनिट बाद लोग पॉजिटिव से निगेटिव हो रहे हैं। खा लेने में भी क्या बुराई है आडियो सुने”, ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है |
ऐसा ही एक मैसेज साल २०२० में भी वायरल हुआ था। ट्विटर पर भी यही मैसेज वायरल हो रहा है।
जब इसकी जाँच WHO वेबसाइट पर की गई तो इसका कोई उल्लेख नहीं किआ गया | WHO ने लोगों को कोविद-१९ के उपचार के रूप में पारंपरिक या घरेलू उपचार में सावधानी बरतने को कहा है।
WHO और न ही भारत ने कोविड- १९ के इलाज के लिए ऐसा करने की सलाह दी है। जर्मनी के वैज्ञानिकों ने COVID-19 के इलाज में प्याज के उपयोग पर रिसर्च की है लेकिन अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर एस कृष्णास्वामी ने भी कहा कि इस दावे में सच नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के इलाज की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सुरक्षा की झूठी भावना के साथ मैसेज वायरल किया जा रहा है। कई हेल्थ एक्सपर्ट ने भी बताया कि प्याज में कुछ रोगाणुरोधी तत्व होते हैं। लेकिन इसपर अभी कोई पुख्ता अध्ययन सामने नहीं आया है।
इस मैसेज में कुछ सच नहीं है। दावे में कोई दम नहीं है कि कच्चा प्याज और नमक खाने से COVID के मरीज ठीक हो सकते हैं।



मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.