ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

मलावी के उप राष्ट्रपति समेत 10 की मौत, हादसे का शिकार हुआ लापता हुआ विमान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 12, 2024

मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। सोमवार को खबर आई कि उनका विमान लापता है. वहीं, पता चला कि मंगलवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई.राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने मंगलवार को एक संबोधन के दौरान कहा कि उपराष्ट्रपति को ले जा रहे विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

विमान सोमवार को लापता हो गया था. जानकारी के मुताबिक, विमान ने सोमवार सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरी थी. इसे 10.30 बजे मजूजू एयरपोर्ट पहुंचना था.विमान के लापता होने की खबर के बाद राष्ट्रपति चकवेरा ने तुरंत खोज और बचाव अभियान चलाने के आदेश जारी किए. चकवेरा को बहामास का दौरा करना था लेकिन घटना के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उपराष्ट्रपति के निधन के बाद देश में शोक का माहौल है.

चिलिमा को 2022 में गिरफ्तार किया गया था

आपको बता दें कि चिलिमा को साल 2022 में रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. मामला एक ब्रिटिश-मलावी व्यवसायी से संबंधित था। उनसे मामले में सभी अधिकार छीन लिए गए। हालाँकि, उन्हें पिछले महीने ही राहत मिली जब अदालत ने चिलिमा के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.