ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार SIR पर 12 दलों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, कहा- स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करें

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

आज की मुख्य खबरों में सबसे पहले मलेशिया से आई है बड़ी दुर्घटना की जानकारी। मलेशियाई वायुसेना का फाइटर जेट विमान क्रैश हो गया है। यह हादसा गुरुवार रात को सुल्तान हाजी अहमद शाह एयरपोर्ट के रनवे पर हुआ। विमान F/A-18D हॉर्नेट था। इस हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रॉयल मलेशियन एयर फोर्स ने आधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि की है।


भारत में भी कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में तीन नए मेट्रो रूट का उद्घाटन करेंगे, जिससे एयरपोर्ट जाने वाले लाखों लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दौरे पर भी हैं, जहां उन्होंने गंगा नदी पर बनने वाले छह लेन वाले ब्रिज समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बिहार के गयाजी में प्रधानमंत्री ने करीब 13000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं दी और चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने लालटेन राज, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।


राजनीतिक घटनाक्रमों में आज इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने इंडिया के घटक दलों से मुलाकात की। वहीं हरियाणा विधानसभा का मानसूत्र सत्र भी आज शुरू हो गया है।

हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक भी हुई, जिसमें मानसून सत्र की अवधि 27 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी और स्पीकर हरविंदर कल्याण बैठक में मौजूद थे।


देश भर से बड़ी घटनाओं की अपडेट्स भी आई हैं:

  • पंजाब के मजीठिया केस में आज 40,000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल होगी। इस मामले में करीब 700 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच में कई अकाली और बीजेपी नेताओं के बयान भी शामिल हैं।

  • सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के 12 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में मतदाता नामों के सुधार के लिए सभी दलों को कोर्ट के आदेश का पालन करना होगा।

  • दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में एक अज्ञात व्यक्ति ने मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिसे व्यापारियों ने पकड़ लिया और पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया।

  • ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जम्मू में ईडी ने 9 जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कस्टोडियन जमीन पर अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत की गई है।


अंतरराष्ट्रीय खबरों में रूस-यूक्रेन युद्ध की जटिल स्थिति बनी हुई है। रूस ने यूक्रेन पर भारी ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिससे शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने इस हमले को वैश्विक शांति प्रयासों की अवहेलना करार दिया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.